लखीसराय, मार्च 3 -- बड़हिया, ए.सं.। नगर के लोहिया चौक पर सोमवार को हुए हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे ग्रामीण की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका समुचित इलाज किया गया। जख्मी महिला की पहचान बेगूसराय जिला के साम्हो निवासी भोला तांती की 65 वर्षीय पत्नी गंगा देवी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला अपने बेटी की ससुराल बड़हिया आ रही थी। इसी क्रम में लोहिया चौक पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गई। घटना बाद बदहवास हो गई बुजुर्ग महिला कुछ भी विशेष बताने में असहज थी। काफी देर बाद पहुंचे उनके जानने वाले के साथ महिला को भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.