शामली, जून 10 -- थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पानीपत निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी वकील पुत्र सलीम अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शनिवार को कस्बे में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। बाइक सवार के अनुसार जैसे ही वह देर शाम वापस जा रहा था तो क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.