सहारनपुर, जनवरी 16 -- शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादूननेशनल हाईवे पर गांव बलियाखेड़ी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गई तो उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पता लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नागल अहीर निवासी रामकुमार (55) पुत्र फूल सिंह अपनी पत्नी समुद्री के साथ शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से थाना ननौता के गांव खुडलाना में अपनी बेटी के यहां गया था। शाम को वापस लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे जब वह दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव बलियाखेड़ी के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में दंपति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरौड़ा भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई। पत्न...