नवादा, फरवरी 9 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता शनिवार की रात को नवादा-जमुई पथ पर धमौल थाना क्षेत्र के जमहड़िया के पास सड़क हादसे में गुलनी पंचायत के अटारी गांव के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में विनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और धनेश्वर यादव का 25 वर्षीय पुत्र सतीश यादव शामिल है। दोनों बाइक पर सवार होकर जमुई जिले के अलीगंज स्थित अपनी फूआ के घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। धमौल थाना के अपर थानाध्यक्ष इंद्रमल मांझी ने बताया कि पुलिस को सवा आठ बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया। वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि रवि रात के 8 बजे के आस पास गांव से अपनी फुआ के यहां अलीगंज जा रहा था। बाइक पर उसके साथ सतीश भी था। वहां जाने के दौरान जमहड़िया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.