भदोही, फरवरी 5 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बभनौटी लीलाधरपुर गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत सुरियावां के इंदिरा नगर निवासी 62 वर्षीय राजेश कुमार किसी काम से भदोही तहसील आए थे। तहसील के बाद वह औराई की तरफ आ रहे थे कि उक्त स्थान पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जब तक स्थल पर पहुंचे लोग कुछ समझ पाते धक्का मारने वाला वाहन चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई स्थित ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। कुछ ही समय बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.