भदोही, फरवरी 13 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तिउरी गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रही दो युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। धक्का मारने के बाद चालक संग भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के ही सवरा गांव निवासी बीस वर्षीय प्रियंका यादव और 21 वर्षीय रंजना दोनों किसी काम से तिउरी आई थीं। उक्त स्थान पर दोनों सड़क पार कर रही थी कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसा होने के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी संग भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की माने तो इन दिनों तेज गति से चलने वाले वाह...