पटना, फरवरी 24 -- बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर अज्ञात वाहन और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घटना अथमलगोला के सबनीमा गांव के पास सोमवार देर रात दो बजे की है। मृतकों में पूर्णिया के सरसी थाने के पारसमणि गांव की अंजुम खातून और किशनगंज के दिघलबैंक के करैलीबारी निवासी एम्बुलेंस चालक राजकिशोर सिंह शामिल है। पारसमणि पंचायत की मुखिया के पति मो. कुतुबुद्दीन ने बताया कि करीब 20 दिन पहले महिला के पुत्र इजहार केनगर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। गंभीर स्थित में उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। उसका इलाज कराकर अंजुम खातून अपने समधी के साथ एम्बुलेंस से घर लौट रही थी। अथमलगोला के सबनीमा गांव के पास अज्ञात वाहन से एंबुलेंस की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.