लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- थाना क्षेत्र के खैरीगढ़ गांव निवासी वेदराम यादव और उसकी मां चंद्रकली अपनी अलग-अलग झोपड़ियों में सो रहे थे। देर रात वेदराम की झोपड़ी में पिछवाड़े से आग लग गई। इसके बाद चंद्रकली की झोपड़ी भी आग की लपेट में आ गई। इससे झोपड़ियों में रखा घर-गृहस्थी का सामान जल गया। घर का सामान निकालते वेदराम की बेटी नीलू का हाथ हल्का झुलस गया। वेदराम के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। सूचना पर दमकलकर्मी भी पहुंचे। बुधवार को लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.