गिरडीह, जनवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना में अज्ञात लोगों पर जान मारने की नियत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर टुंडी रोड मां शेरावाली होटल के प्रकाश कुमार साहू की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्रकाश का कहना है कि 04 जनवरी 2026 की रात 12 बजकर 08 मिनट पर वह अपने होटल मां शेरावाली के बरामदा में सो रहा था। तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने जान मारने की नियत से दो बार बड़े लगभग 30 किलो वजन के पत्थर से उस पर हमला कर दिया जिससे उसका सर फट गया। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी चिंताजनक हालत को देख चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। प्रकाश का कहना है कि घटना के एक दिन पूर्व पड़ोसी जीवलाल राणा की पत्नी ने उसे होटल में आकर बताया था कि उसके पीछे आदमी लगा हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.