चतरा, जनवरी 19 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड निवासी समाजसेवी बुजुर्ग रामभरोसा सिंह के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में बुजुर्ग जख्मी हो गए हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग भयभीत हैं। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी के घर लोग पहुंचने लगे। दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा। पीड़ित ने मयूरहंड थाना में आवेदन देकर प्रशासन को सूचित किया है। आवेदन में कहा है कि रविवार की रात में वह शौच करने घर से बाहर गली में निकला था। गली के दूसरे छोर से तीन लोग आए और हमला कर दिये। मै अपने घर के ओर भाग कर दरवाजा बंद करना चाहा लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। तीनों लोग मेरे दरवाजा को धक्का देते हुए मेरे कमरा में घुस गए और काफी मारपीट की। कहा है कि घटना के अंजाम दे रहे लोगों का मुंह कपड़े से ढका था। मारपीट के बाद दो मोबाइल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.