आगरा, दिसम्बर 14 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी में ग्राम प्रधान के घर तीन अज्ञात युवक आ धमके। अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोपितों ने तमंचा दिखाकर गांजा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता निशा की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निशा सिंह ने बताया कि वह प्रधान प्रदीप सिंह की पत्नी हैं। घटना 11 दिसंबर की रात 9:47 बजे की है। वह घर पर अकेली थीं, उनके पति व देवर एक शादी समारोह में गए थे। तीन युवक गेट बजाकर खुद को प्रधान बताने लगे। गेट न खोलने पर उन्होंने गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवकों में से एक के पास तमंचा भी था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गांजा बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाई गई तो पूरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। शोर सुनकर घर की अन्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.