बुलंदशहर, फरवरी 24 -- मोहल्ला रामनगर निवासी नवीन कुमार पुत्र भूपेन्द कुमार ने अज्ञात लोगों पर गाडी के शीशे तोड़ने व क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवीना कुमार ने बताया कि वह अपनी कार मकान के सामने खड़ी करता है। बाईस तारीख को कुछ अज्ञात लडको द्वारा उसकी गाडी व साथ मे खडी एक और गाड़ी के शीशे फोड दिया गया। नवीन का कहना है कि इससे पूर्व भी उसकी गाडी में आग लगाने के उद्देश्य से जलती हुई बोतल गाडी की तरफ फैकी गई थी। गाडी को क्षतिग्रस्त करने की आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर निकला तब ये लोग गाली गलौच करते व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना सीसीटीवी में वीडियो फुटेज उपलब्ध है। यह लोग उससे किसी कारण से रंजिश मानते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...