गढ़वा, अक्टूबर 4 -- गढ़वा। रमना थानांतर्गत हरादाग गांव निवासी लालमोहन चौधरी के 14 वर्षीय सुधीर कुमार को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना संबंध में घायल किशोर के परिजनों ने बताया कि सुधीर गुरुवार की देर शाम अपने गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। वहां से लौटने के दौरान देवीधाम के समीप एक होटल में नास्ता कर बाहर निकला। उसी दौश्रान डंडई थाना क्षेत्र के सात-आठ लोगों ने उस पर यह आरोप लगाते हुए पकड़ कर पिटाई कर दी कि उसने एक लड़के को मारा है। उससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...