चित्रकूट, फरवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला अस्पताल गेट के पास अज्ञात 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की देर शाम लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। पूछताछ के दौरान पाया कि युवक की मौत ऊंचाई से गिरने के दौरान आई चोट के कारण हुई है। आशंका है कि युवक पेड़ या खंभे में चढ़कर कूदा है। जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...