पूर्णिया, फरवरी 14 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 से पिपरा जाने वाली सड़क में मुन्ना चौक के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का लहुलुहान शव पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र का 40 अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर यहां शव को फेंक दिया है। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे तथा चेहरा लहुलुहान था। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि बीति रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बरामद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...