बलिया, फरवरी 10 -- रसड़ा (बलिया)। इलाके के लोहटा गांव के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के चेहरा और शरीर के कुछ जगहों पर जख्म के निशान थे। वहां पर गुत्थमगुत्थी होने के भी निशान थे। ऐसे में युवक की हत्या होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...