संभल, दिसम्बर 31 -- थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द गांव निवासी महेश सात दिन पहले 23 दिसम्बर को मेरठ बदायूं हाईवे से गांव वापस लौट रहे थे। तभी रात्रि आठ बजे करीब रोडवेज बस चालक के द्वारा टक्कर मार कर घायल कर दिया गया था। घायल का उपचार अलीगढ़ कराया गया था। घायल के बेटे सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...