देवघर, नवम्बर 7 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के रंभा पेट्रोल पंप समीप मंगलवार देर रात बरामद अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोरियन गांव निवासी 58 वर्षीय मनोज यादव के रूप में हुई है। पहचान मृतक की पत्नी रीता देवी ने की है। जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पेशे से खलासी था और बस में कार्यरत था। बुधवार को घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। जब परिजन चिंतित होकर तलाश करने लगे, तभी जसीडीह थाना से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर स्वजन जसीडीह थाना पहुंचे और शव की पहचान मनोज यादव के रूप में की। पुलिस ने बताया कि शव एक गड्ढे में पानी से बरामद किया गया था। घटना को लेकर मृतक की पत्नी रीता देवी के आवेदन पर यूडी ...