भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मिर्जापुर रोड पर अलग-अलग तीन स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इस दौरान एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि जेई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पहली घटना जीटी रोड चकपड़ौना-कुरमैचा मोड़ के पास हुई। कार की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय रविचंद निवासी प्रयागराज घायल हो गए। वे भदोही में सिंचाई विभाग में जेई पद पर कार्यरत हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर थे। उन्हें इलाज के लिए गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा मोड़ के पास हुई, जहां बाइक से प...