हजारीबाग, फरवरी 8 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के जीटी रोड बरियट्ठा मोड़ के पास अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना पर बरही के थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार स्थल पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से शव को उठाकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृत महिला की उम्र 30:32 वर्ष की है। उसके चेहरे पर जख्म के निशान हैं। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला विछिप्त हो सकती है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है, साथ ही आमलोगों से भी उसकी पहचान करने में सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...