सासाराम, अप्रैल 23 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामनगर घोसिया पथ के श्मशान घाट करहा के पास से बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा सदर अस्पताल में रखा है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह इलाके के लोग टहलने निकले थे। इसी बीच किसी ने एक महिला का शव देखा। आनन-फ़ानन में लोग पुलिस को सूचना दी। उक्त महिला के बाएं हाथ पर सपना लिखा हुआ है। गला के नीचे हिंदी में महाकाल तथा दाहिने हाथ के बाजू पर मां लिखा हुआ है। दाहिने हाथ में लोहा का कड़ा पहनी हुई है। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। वैसे लोग बता रहे हैं कि वह किन्नर है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। शव को पहचान हेतु सासाराम सदर अस्पताल में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.