मऊ, अप्रैल 26 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार को दोपहर खेत में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गए थे। क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती के पास स्थित खेत में लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। दोपहर में किसी की नजर उस पर पड़ी तो आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि गांव में तीन चार दिनों से दिखाई दे रहा था। उसकी मौत कैसे हुई कोई बता नहीं पाया। हालांकि उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं थे। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हो पा रही है। मर्चरी हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.