अलीगढ़, जनवरी 30 -- n नगला खेरसा व मोकमपुर में फैली है बीमारी,ग्रामीणों में रोष n पशुपालन विभाग की टीम के न पहुंचने का लगाया आरोप बरला, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नगला खेरसा और मोकमपुर में इन दिनों पशुओं में एक अज्ञात बीमारी (जिसे ग्रामीण 'पका' बता रहे हैं) तेजी से पैर पसार रही है। हालत यह है कि अकेले इन गांवों में करीब 50 से अधिक पशु इस बीमारी की चपेट में आकर बेहाल हैं, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता और रोष व्याप्त है। पूर्व प्रधान तोफान सिंह व ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि उनके गांव मोकमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के पैरों और मुंह में गंभीर समस्या हो रही है। पशु न तो ठीक से खड़े हो पा रहे हैं और न ही चारा खा पा रहे हैं। कई पशुओं के पैरों में कीड़े पड़ने और मुंह पकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बीम...