सिमडेगा, फरवरी 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिया पंचायत के मारारोमा कर्रमुंडा, कदमदीह, रंगाडीपा गांव में इन दिनों अज्ञात बीमारी के कारण पालतु मवेशियों की मौत हो रही है। इससे किसान काफी परेशान हैं। साथ ही उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के कारण कई मवेशी की मौत हो चुकी है। जबकि कई किसानों के मवेशी बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बीमारी में मवेशी हांफते रहता है और खाना-पीना बंद कर देता है। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। इधर इसकी जानकारी मिलते ही विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी सक्रिय हो गए। उन्होंने प्रमुख बिपिन पंकज मिंज एवं विधायक प्रतिनिधि को पशु चिकित्सकों को लेकर गांव जाने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर प्रमुख पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के साथ गांव पहुंचे। साथ ही बीमार मवेशियों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.