मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के ब्रहण्डा गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बकरी बीमार है। इससे बकरी पालक किसान दहशत में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां ने बताया कि 24 घंटे में गांव की जुबैदा खातुन और मो. अशरफ की बकरी की मौत गई। ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी को तत्काल गांव में कैंप लगाकर जांच का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...