जौनपुर, जनवरी 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर विकास खंड के गोमती नदी तट पर स्थित सुतौली गांव में रहस्यमय बिमारी की चपेट में आकर कई मवेशी असामयिक काल के गाल में समा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक भैंस, गाय, बछड़े और बकरियां इसकी जद में आकर मर चुकी हैं। चिकित्सक इसे कुत्ता काटने से मौत बता रहे हैं। पशुपालक रहस्यमय बिमारी से चिंतित हैं। बिमारी की चपेट में आकर गांव निवासी ओमकार गौतम की दो भैंस, जयनाथ गौतम की एक भैंस, हंसराज उर्फ शटरू की एक गाय और सागर गौतम का एक बछड़ा और दो बकरियां मर चुकी हैं। इनके पड़ोसी सूरज गौतम की एक भैंस रोग की जद में है। पशुपालकों का कहना है कि बिमारी की चपेट में आते ही मवेशी सबसे पहले चारा पानी छोड़ देते हैं। फिर वे खूंटा, दीवार और जमीन पर इतनी तेजी से सिर रगड़ने लगते हैं कि खून रिसने लगता है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.