समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड दो स्थित एक दरवाजे के बाहर पुलिस ने एक काले रंग की खड़ी अज्ञात स्पलेंडर बाइक के टूटे हुए यूटिलिटी बाक्स से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद की है। इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने स्वयं के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें दो चौकीदारों को साक्षी मानकर बाइक की तलाशी ली गई तो टूटे हुए यूटिलिटी बाक्स से एक 8 एमएम का जिंदा कारतूस और दो खोखा जिसके पेंदी पर 8 एमएम केएफ बरामद हुआ। बाइक समेत विधिवत जब्ती सूची बनाकर अज्ञात बाइक स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.