कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में रेसिंग के दौरान बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड रामसिंह कुशवाहा की मंगलवार को बालाजी अपार्टमेंट के पास बाइक सवार की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने जब आसपास लगे सीसीकैमरों की फुटेज खंगाली तो जानकारी हुई कि बाइक सवार युवक आपस में रेस कर रहे थी। तभी उनमें से एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.