महाराजगंज, दिसम्बर 22 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवा रोड पर ग्राम बूढ़ाडीह के पास बीते एक दिसंबर को हादसे में हुए स्वर्ण व्यवसायी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में निचलौल कस्बा निवासी आलोक वर्मा ने बताया है कि उसके पिता लालबहादुर वर्मा पहली दिसंबर की रात में उसकी मां को बाइक पर बैठाकर सिसवा से निचलौल अपने घर आ रहे थे। बूढ़ाडीह गांव के पहले सिसवा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उनकी बाइक में ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को निचलौल सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां का इलाज चल रहा है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया क...