गोड्डा, फरवरी 7 -- अज्ञात बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मेहरमा, एक संवाददाता । बीती रात गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा गैस गोदाम के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें मेहरमा पुलिस के सहयोग से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचा गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ राजकुमार सील द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। पहले तो घायल की पहचान नहीं हो पाई। परंतु आज दोपहर बाद उनकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम सुड़नी निवासी ठाकुर शाह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सच्चिदानंद पासवान अपने दल-बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि...