मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मड़िहान। स्थानीय कस्बा स्थित आभूषण की दुकान से ठगी करने वाले अज्ञात लोगों पर पुलिस ने बुधवार धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। मड़िहान कस्बा निवासी चिंता देवी की घोरावल रोड स्थित सहकारी बैंक के सामने आभूषण की दुकान है। सोमवार की शाम कार सवार व्यक्ति उनकी दुकान से आभूषण लिए और पैसे भेजने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन किया, लेकिन नेटवर्क नहीं होने का बहाना कर दुकान के बाहर आए और भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला, लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि टीम लगी...