मऊ, अगस्त 30 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चकबभनीभार के पास शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे राम नगीना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। दोनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। राम नगीना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव और सहायक अध्यापक बृजेश यादव शुक्रवार की देर शाम निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। हमलावरों ने रॉड, हॉकी और धारदार हथियारों से हमला किया। चलती गाड़ी में ही प्रहार किया गया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.