देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-23 के झौंसागढ़ी रघुनाथ रोड़ स्थित एक घर में अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जिस घर में गोली चली है उस घर परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं। पीड़ित ने पुलिस नगर पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथ रोड, झौंसागढ़ी निवासी शशि शेखर उर्फ बबलु खवाड़े के घर पर दिनांक 06 जनवरी 2026 को संध्या लगभग 7:27 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घर के बाहर खड़े होकर उन्होंने शशि शेखर उर्फ बबलु खवाड़े का नाम लेकर गाली-गलौज शुरू की और जान मारने की नीयत से बाहर निकलने के लिए उकसाया। बताया जाता है कि जब पीड़ित घर से बाहर नहीं न...