लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी-नगजुआ सड़क पर बड़ागाई मोड़ के समीप रविवार देर रात अज्ञात पिकअप वैन खिजरी तेतरचुआ निवासी शनि उरांव के 37 वर्षीय पुत्र जीतराम उरांव को धक्का मारकर फरार हो गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे है। बताया जा रहा है कि पेड़ में चमगादड़ फंसाने के लिए उसने पेड़ पर जाल लगाया था। जिसे देखने के लिए करीब तीन बजे सुबह में गया था। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। पांच बजे सुबह उसे सड़क पर मृत अवस्था में गांव के हरी उरांव ने देखा और लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.