रुडकी, फरवरी 6 -- मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर में अज्ञात शरारती तत्वों ने एक परियोजना स्थल पर लगे 110 शहतूत के पेड़ों को काटने के साथ-साथ आरसीसी पोल और तारबाढ़ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परियोजना प्रभारी छत्रपाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। उपद्रवियों ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया, बल्कि सरकारी संपत्ति के तौर पर लगे सुरक्षा घेरे को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने परियोजना प्रभारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.