जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- साइबर व सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक जिले के विभिन्न गांवों के स्कूलों में चलाया गया अभियान जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। यदि आपके या आपके अभिभावक या घर के किसी सदस्य के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से कोई कॉल आता है और आपके बैंक अकाउंट्स के बारे में कोई जानकारी मांगी जाती है या फिर किसी तरह की धमकी देकर जालसाजी करने की कोशिश की जाती है तो आप घबराएं नही। ऐसी हरकत करने वाले साइबर फ्रॉड अपराधी होते हैं। कोई भी बैंक मोबाइल फोन पर किसी तरह की आपसे निजी जानकारी, कोई पासवर्ड - ओटीपी की मांग नहीं करता। अपने को बैंक कर्मी बताकर अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल जालसाज गिरोह के होते हैं। जिसे आप नहीं जानते, वैसे लोगों को मोबाइल फोन पर कतई कोई नहीं जानकारी नहीं दें। विशेष परिस्थिति में किसी समस्या के उत्पन्न ह...