मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गरौड़ी गांव के पास सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आने से हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार की रात मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुण्ड (सफाई बस्ती) निवासी श्याम लाल, वर्तमान में अहरौरा के घाटमपुर निवासी ने पुलिस को दी तहरीर कहा है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र अनुराग सोमवार दोपहर अपने मामा के घर जिगना से बाइक से वाराणसी लौट रहा था। अदलहाट थाने के गरौड़ी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बाइक में ट...