औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा अब्दुलपुर रेल पुल के पास हुआ। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जाती है लेकिन पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही एसआई विनोद कुमार, एएसआई राजीव कुमार और रेल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटना अप लाइन पर हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पीछे से ट्रेन की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत हुई। मृतक ने सफेद धोती और नीला ट्राउजर पहन रखा था। उसके पास झोला, टॉर्च और चादर भी मिली। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक थाने में सुरक्षित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.