लातेहार, जनवरी 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत टोरी व चेटर के बीच पोल संख्या 193/25 के समीप अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सोंस बिल्हु गांव निवासी सोनू गंझू, पिता रामलाल गंझू के रूप में हुई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। हालांकि घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी, कयास लगाया जा रहा है कि युवक रेलवे लाइन पर चल रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुआ। इधर पुलिस सभी बिंदुओं के मद्देनजर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...