जौनपुर, जनवरी 26 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मुढ़ैला स्थित एक होटल के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में मृतका के पति ने अज्ञात ट्रक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकरसन निवासी बुल्लू चौहान पुत्र लक्षीराम चौहान ने चंदवक थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी भोली चौहान के साथ बाइक से दानगंज दवा लेने जा रहा था। अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब मुढ़ैला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुल्लू चौहान पत्नी समेत सड़क पर गिर पड़े। पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आईं। डायल 1033 की सहायता से घायल महिला को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस स...