पूर्णिया, जनवरी 26 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के पनीसदरा के समीप दालकोला से पूर्णिया की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दालकोला से पूर्णिया की ओर जा रहे एक ट्रक बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक का नंबर नहीं देख सके और ट्रक चालक तेज रफ्तार में ट्रक लेकर फरार हो गया। बाइक सवार की पहचान मृतक हिमांशु कुमार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई जो सीवान जिले के बसंतपुर थानाक्षेत्र के कन्हैली निवासी वृज किशोर प्रसाद का पुत्र था। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं आगे की कार...