हाथरस, जनवरी 23 -- सादाबाद। सादाबाद नगर के मुख्य बाजार की गली उमरान में बुधवार- गुरूवार की रात एक सर्राफे की दुकान से चोर ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखी करीब 1.259 किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। घटना से सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गली व बाजार में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया और जानकारी जुटाई। घटना को लेकर पीड़ित सराफा कारोबारी ने सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौहल्ला जैसवाल सादाबाद निवासी मनोज अग्रवाल पुत्र स्व. कालीचरन अग्रवाल ने सादाबाद कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नगर के गली उमरान में उसकी कुसुम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार- गुरूवार की रात चोरों ने दुकान के ताले चटका दिए। दुकान ताला तोड़कर दुकान के अंदर एक बॉक्स में रखी करीब 1.259 किलोग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.