जौनपुर, जनवरी 9 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों से आज्ञत चोरों ने पिकअप व नकदी तथा दो दुकानों का ताला रेतकर हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। बनहरा गांव निवासी सुभाष मौर्या ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोमवार की रात वह अपनी पिकअप घर के सामने खड़ी कर बरामदे में सो गया। अपना जैकेट दीवार में लगी खूंटी में टांग दिया था। जिसमें पिकअप की चाबी, दो मोबाइल और पांच हजार रुपये रखे थे। चोर जैकेट और पिकअप पार कर दिए। इसी रात अज्ञात चोरों ने पटैला बाजार के सब्जी मंडी में सुभाष निगम के ग्राहक सेवा केंद्र में भी चोरी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...