संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के ग्राम घोरहट गांव निकट सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से पचास वर्षीय एक महिला घायल हो गई। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के हरपुर गांव की कतवारी देवी पत्नी अनन्त राम सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक सिकटहा पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान पैदल ही घर लौट रही थीं। जैसे ही घोरहट गांव निकट महुली-बस्ती सड़क पर पहुंचीं। अज्ञात चार पहिया वाहन कतवारी देवी को टक्कर मारते हुए भाग गया। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों द्वारा हालत नाजुक होने की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.