गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी 22 वर्षीय सत्येंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र अपनी मोटरसाइकिल से घर से गढ़वा शहर आ रहा था। उसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में समाहरणालय के समीप एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। घटना में सत्येंद्र कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, चेहरा व बायां पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.