बागपत, फरवरी 21 -- बड़ौत। पुट्ठी गांव निवासी एक व्यक्ति व उसका भतीजा गुरुवार की रात बड़ौत से अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। गुराना गांव के पास कार की टक्कर लगने से लोकेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुट्ठी के रहने वाले लोकेंद्र व मोहित गुरुवार की रात बड़ौत से वापस अलग-अलग बाइकों पर लौट रहे थे। गुराना गांव में हिलवाड़ी मार्ग से आई एक कार ने दोनों को एक साथ टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर ही लोकेंद्र की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एबुंलेंस से बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने मोहित को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था, जबकि लोकेंद्र के शव को पुलिस ने प...