संभल, जनवरी 22 -- विकासखंड पवांसा कार्यालय के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। बहजोई की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने सड़क पर घूम रहे गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गोवंश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ब्लॉक पवांसा कार्यालय के सामने स्टेट बैंक के पास खाली पड़ी जमीन पर अक्सर बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। शाम होते ही ये पशु सड़क पर आ जाते हैं। जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों के अनुसार हादसे के बाद घायल गोवंश काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन समय पर पशु चिकित्सा या उपचार की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। उपचार न मिलने के कारण गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर मृत गोवंश का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। जिसे कुत्ते और कौव...