मऊ, मार्च 28 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बा स्थित मुक्तिधाम के सामने गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस अगलगी में कई किसानों की लगभग पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर घोसी तहसील के कानूनगो रामेंद्र पांडेय और लेखपाल अरविंद पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जली फसल आकलन किया। कस्बे के आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग के पास और मुक्तिधाम के ठीक सामने गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों से आग की लपटें उठती देख लोग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तेज पछुआ हवा के साथ आग की लपटें तेज हो गईं। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी भर और घरों से समरसेबल से पाइप लगाकर आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घण्टे की कड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.