बलरामपुर, जनवरी 6 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेली के मजरे मदरहवा में अज्ञात कारणों से एक पशुशाला में आग लग गई। अग्निकांड में पशु शाला में रखे पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित भूरे पुत्र अवध राम ने बताया कि आग की लपटें देख हल्ला गुहार करने पर ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल दिलीप कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर क्षति का ऑकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.