लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठियां में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार विजेन्द्र पुत्र सुभाष निवासी कोठियां मे बने छप्पर नुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। जानकारी के अनुसार विजेन्द्र के घर पर कोई नहीं था सब लोग गन्ना छीलने गए थे। शाम लगभग 6 बजे छप्पर नुमा घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटो ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। आग की लपटे देखकर ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया। घर मे रंखा समान जलकर राख हो गया लगभग एक लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...